शामली में सुबह हल्का कोहरा छाया:6:30 बजे धूप निकली, AQI 93 रहा; स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को ठंड में निकलना पड़ा

Nov 16, 2026 - 08:40
0
शामली में सुबह हल्का कोहरा छाया:6:30 बजे धूप निकली, AQI 93 रहा; स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को ठंड में निकलना पड़ा
शामली में सोमवार सुबह जिले में हल्का कोहरा छाया रहा। हालांकि, सुबह करीब 6:30 बजे ही सूर्य देव के दर्शन हो गए और कुछ देर बाद धूप निकलने से कोहरा छंट गया। इसके बावजूद सुबह के समय ठंड का असर महसूस किया गया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को ठंड के बीच घरों से निकलना पड़ा। बाइक और साइकिल से सफर करने वाले लोगों को ठंडी हवाओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय खुले इलाकों और सड़कों पर हल्की धुंध दिखाई दी। धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो गया। वहीं, सोमवार को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 93दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में रहा। वहीं रविवार रात का AQI 83 दर्ज किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User