सपा सरकार के लूट-खसोट, अराजकता की याद दिलाएं:भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले; कहा- पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़वाएं

Nov 18, 2026 - 00:04
0
सपा सरकार के लूट-खसोट, अराजकता की याद दिलाएं:भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले; कहा- पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़वाएं
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और सपा सरकार के लूट-खसोट, भ्रष्टाचार, अराजकता और जंगलरात के बारे में लोगों को बताएं। विनोद राय मंगलवार को रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी एवं व्यापाक बनाने के लिए आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि लोगों को यह बताएं कि सपा सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी चिंताजनक थी। आम आदमी स्वयं को असुरक्षित महसूस करता था। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में अराजकता पर प्रभावी अंकुश लगा है और कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई हो रही है। कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों के साथ ही पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की वास्तविकता भी जनता के सामने रखनी चाहिए। मतदाता जोड़ो अभियान की महत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना बेहद आवश्यक है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रह जाए, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान को संगठनात्मक प्राथमिकता के रूप में लेते हुए विधानसभा स्तर पर तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर अभियान को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए। विशेष रूप से पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता व्यक्तिगत संपर्क और संवाद को प्राथमिकता दें। बूथ स्तर पर सघन समीक्षा कर अभियान की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता एक बार पुनः गोरखपुर जिला की सभी विधानसभा सीटों को जीतते हुए तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया ने किया। बैठक में विधायक श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ल, महेंद्र पाल सिंह, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पाण्डेय नवीन, जिला महामंत्री डॉ योगेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, उपेन्द्र पासवान, उमाशंकर निषाद, के एम मझवार, अमरनाथ पासवान, अनिल कुमार, राम प्रवेश तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तार, मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User