उमरिया में युवक की करंट से मौत:11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया नाजिम, परिजनों ने टेंट कारोबारी पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sep 30, 2026 - 13:56
0
उमरिया में युवक की करंट से मौत:11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया नाजिम, परिजनों ने टेंट कारोबारी पर लगाया लापरवाही का आरोप
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में टेंट लगाते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान बिथरी चैनपुर के खजुरिया गांव निवासी नाजिम पुत्र साबिर के रूप में हुई है। नाजिम उमरिया गांव में टेंट कारोबारी इकबाल के यहां काम करने आया था। टेंट लगाते समय वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गया। नाजिम के परिवार ने टेंट कारोबारी इकबाल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि काम के दौरान हाईटेंशन लाइन के खतरे को देखते हुए जरूरी सावधानी नहीं बरती गई। परिवार का आरोप है कि इकबाल का बेटा भी मौके पर था, जो खुद तो बच गया, लेकिन नाजिम करंट की चपेट में आ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि टेंट का काम कैसे किया जा रहा था और सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। परिवार के आरोपों की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User