उन्नाव में कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की मौत:घर के पास बैठी थी 80 साल की महिला, मलबे में दबी
उन्नाव में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बाबा खेड़ा गांव में मंगलवार शाम कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के समय वृद्धा घर के पास बनी कच्ची दीवार के नीचे बैठी थी। अचानक दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाबा खेड़ा गांव निवासी रुक्मणी (80) पत्नी स्व. बद्री घर पर अकेली रहती थीं। उनके तीन बेटे हैं, जो अलग-अलग मकानों में आसपास ही रहते हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम रुक्मणी घर के पास बनी कच्ची दीवार के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला। परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी बुधवार सुबह करीब 11 बजे परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार रुक्मणी के तीन बेटे हैं और सभी उनके घर के आसपास ही रहते थे। वृद्धा घर पर अकेली रहती थीं। हादसा घर के पास बनी कच्ची दीवार के अचानक गिरने से हुआ। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। वहीं, वृद्धा की मौत से उनके तीनों बेटों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)