उन्नाव में डंपर की टक्कर से फार्मासिस्ट की मौत:मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्यक्रम में जाते समय हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस

Sep 27, 2026 - 14:29
0
उन्नाव में डंपर की टक्कर से फार्मासिस्ट की मौत:मुख्यमंत्री जन आरोग्य कार्यक्रम में जाते समय हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस
उन्नाव के सफीपुर में एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार फार्मासिस्ट को टक्कर मार दी। हादसे में फार्मासिस्ट रमेश चंद्र विमल की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। देखिए 2 तस्वीरें- तकिया निगोही PHC में फार्मासिस्ट थे रमेश चंद्र विमल (59) सफीपुर के धोबियाना मोहल्ले के रहने वाले थे। वह फतेहपुर चौरासी ब्लॉक की तकिया निगोही पीएचसी में फार्मासिस्ट थे। रविवार को वे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सफीपुर चौधरी खेड़ा शारदा नहर पटरी पर पीखी गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद स्कूटी के नंबर से उनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार में पत्नी सावित्री, तीन बेटियां आरती, अमिता, अंजली और एक बेटा अनुज हैं। चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश के लिए आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User