यूपी ट्रेड-शो में सुजानगंज की 'एटमबम' मिठाई ने खींचा ध्यान:केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने की तारीफ, राष्ट्रपति-PM भी चख चुके हैं स्वाद

Sep 27, 2026 - 14:29
0
यूपी ट्रेड-शो में सुजानगंज की 'एटमबम' मिठाई ने खींचा ध्यान:केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने की तारीफ, राष्ट्रपति-PM भी चख चुके हैं स्वाद
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में 25 से 29 सितंबर तक चले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण में जौनपुर की मशहूर मिठाई 'एटमबम' ने सबका ध्यान खींचा। ट्रेड शो के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और कैबिनेट मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने स्टॉलों का दौरा किया। इस दौरान जितिन प्रसाद ने 'एटमबम' मिठाई के स्टॉल पर पहुंचकर उसकी तारीफ की। गंगा जमुना मिष्ठान भंडार के मालिक अजय जायसवाल उर्फ गुड्डू ने बताया कि 'एटमबम' का स्वाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई खास हस्तियां भी चख चुकी हैं। इस मिठाई को देश-विदेश में पहचान मिल रही है। ट्रेड शो का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों और छोटे कारोबारियों को बड़ा बाजार देते हैं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User