वाराणसी के 70वें मंडलायुक्त के. विजयेंद्र ने संभाला चार्ज:डीएम समेत अफसरों ने पांडियन का स्वागत किया, गार्ड ऑफ ऑनर में सशस्त्र सलामी
वाराणसी में मंगलवार शाम मंडल के 70वें मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने चार्ज संभाला। कानपुर से स्थानांतरित होकर वाराणसी आए मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम सत्येंद्र झा और सीडीओ समेत कई अफसरों ने नवनियुक्त मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन का भव्य स्वागत किया गया। कमिश्नरी पहुंचने पर जिलाधिकारी सहित मंडल एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ प्रारंभिक चर्चा करते हुए पीएम के संसदीय क्षेत्र मेंशासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की बात कही। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नवनियुक्त मंडलायुक्त का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)