वाराणसी के गंजारी स्टेडियम पहुंचे जय शाह और राजीव शुक्ला:अफसरों के साथ जाना स्टेडियम का काम, पीएम करेंगे लोकार्पण

Nov 18, 2026 - 18:30
0
वाराणसी के गंजारी स्टेडियम पहुंचे जय शाह और राजीव शुक्ला:अफसरों के साथ जाना स्टेडियम का काम, पीएम करेंगे लोकार्पण
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चेयरमैन जयशाह और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला बुधवार शाम वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर अफसरों ने जयशाह और राजीव शुक्ला का स्वागत किया, इसके बाद दोनों सीधे गंजारी स्टेडियम रिंगरोड पहुंचे। जहां पर स्टेडियम के निर्माण कार्य का जायजा लिया। वाराणसी के गंजारी स्टेडियम के फाइनल टच और लोकार्पण की तैयारियां परखी, साथ ही कुछ खामियों पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। जय शाह और राजीव शुक्ला ने तैयार पिचों के साथ पवेलियन, वीआईपी गैलरी, दर्शक दीर्घा के अलावा स्टेडियम के अन्य पहलुओं का जायजा लिया। आगामी दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे, साथ ही अगले महीने स्टेडियम में रणजी मैच की चैंपियनशिप ट्राफी भी संभावित है। उनके साथ मंडलायुक्त के. विजयन पाडियन, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र झा समेत अन्य कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User