वाराणसी में सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान:सुबह-ए-बनारस क्लब ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे दर्जनों लोगों को बांटे निशुल्क हेलमेट
वाराणसी में यातायात माह के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को मैदागिन चौराहे पर निशुल्क हेलमेट वितरण अभियान चलाया गया। सामाजिक संस्था 'सुबह-ए-बनारस क्लब' की ओर से आयोजित इस अभियान में बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को हेलमेट दिए गए। संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश सोनी और कोषाध्यक्ष नंदकुमार टोपी वाले के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कोतवाली कमिश्नरेट के प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बिना हेलमेट आ रहे दर्जनों बाइक सवारों को रोककर उनके मस्तक पर तिलक लगाया और उन्हें निशुल्क हेलमेट पहनाए। उन्होंने कहा कि हेलमेट चालान से बचने का साधन मात्र नहीं, बल्कि जीवन रक्षक कवच है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर गंभीर चोट लगने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)