वाराणसी में सीवर चेंबर खोलते पकड़ा गया युवक:काल भैरव वार्ड में पहुंचे थे चार युवक, पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी
नगर निगम के सीवर चेंबर में बोरियां मिलने के मामले में जल निगम ने FIR कराई थी। इसी बीच काल भैरव वार्ड में स्थानीय पार्षद की तत्परता से एक युवक को सीवर चेंबर में अनाधिकृत तरीके से उतरते हुए पकड़ लिया गया। इस दौरान तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है। इसके बाद नगर निगम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पार्षद ने बताया कि उसके वार्ड से कोई कंप्लेन नहीं की गई थी। उसके बावजूद ये लोग मौके पर पहुंचे और सीवर का ढक्कन खोल रहे थे।स्थानीय लोगों ने मुझे सूचना दी। मै मौके पर पहुंचा और पूछताछ की तो ये लोग बता नहीं पाये कि किसने इन्हें भेजा ऐसे में।इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि गत माह भी शिवाला, सरायनंदन, नगवा समेत आधा दर्जन से अधिक वार्डों की मुख्य सीवर लाइनों की सफाई के दौरान भीतर बालू की बोरियां, लकड़ी का बुरादा, पत्थर, प्लाई और प्लास्टिक की सामग्री ठूंसी हुई मिली थी। मुख्य लाइनों के अवरुद्ध होने से सहायक गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो करने लगा था और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। प्रथम दृष्टया इसे शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को प्रभावित करने के एक बड़े षड्यंत्र के रूप में देखा जा रहा था। निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव के मुताबिक किसी भी गैर-विभागीय या अनधिकृत व्यक्ति द्वारा सरकारी चेंबर को खोलना अथवा उसमें उतरना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद खतरनाक भी है। यह कृत्य किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है या इसके पीछे कोई अन्य आपराधिक मंशा, यह पूरी तरह से पुलिस की जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)