विधायक सलिल विश्नोई ने नवरात्रि तैयारियों की समीक्षा की:अधिकारियों को साफ-सफाई, बिजली और पानी के इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश

Sep 29, 2026 - 21:14
0
विधायक सलिल विश्नोई ने नवरात्रि तैयारियों की समीक्षा की:अधिकारियों को साफ-सफाई, बिजली और पानी के इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश
कानपुर में आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार शाम 6:30 बजे को बिरहाना रोड स्थित कार्यालय में विधायक सलिल विश्नोई ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, जलकल विभाग, यातायात, पुलिस, केस्को समेत अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि नवरात्रि के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती है। ऐसे में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सड़क और यातायात व्यवस्था को लेकर किसी तरह की लापरवाही न हो। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा जलकल विभाग को पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, केस्को अधिकारियों से निर्बाध विद्युत आपूर्ति और खराब स्ट्रीट लाइटों को समय से दुरुस्त कराने को कहा गया। लोक निर्माण विभाग को प्रमुख मार्गों की स्थिति बेहतर रखने तथा पुलिस और यातायात विभाग को भीड़ वाले क्षेत्रों में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विधायक ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया। बैठक में प्रशाद अभिषेक गुप्ता, अमित गुप्ता, आदर्श गुप्ता, विकास साहू समेत अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे भी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User