विमेंस T20I रैंकिंग में भारतीय स्पिनर्स को फायदा:श्री चरणी पहले, दीप्ति दूसरे नंबर पर कायम; नंदानी-क्रांति को भी फायदा

Oct 20, 2026 - 15:52
0
विमेंस T20I रैंकिंग में भारतीय स्पिनर्स को फायदा:श्री चरणी पहले, दीप्ति दूसरे नंबर पर कायम; नंदानी-क्रांति को भी फायदा
भारतीय महिला टीम की गेंदबाजों को ICC की टी-20 रैंकिंग में फायदा हुआ है। स्पिनर्स श्री चरणी पहले और दीप्ति शर्मा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। ICC ने मंगलवार को महिलाओं की रैंकिंग जारी की। एक दिन पहले भारत ने रायपुर में दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया था। इस मैच में श्री चरणी और दीप्ति को एक-एक विकेट मिले थे। नंदानी और क्रांति को भी फायदा हुआ तेज गेंदबाज नंदानी शर्मा पहले दो मैचों में तीन विकेट लेकर सीरीज की संयुक्त सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह 26 पायदान चढ़कर T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में 45वें नंबर पर पहुंच गईं। उनकी साथी क्रांति गौड़ भी नौ पायदान ऊपर चढ़कर 43वें नंबर पर पहुंचीं। इंग्लैंड की 4 गेंदबाज टॉप-10 में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की सदरलैंड टॉप-10 में आईं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के पहले मैच के बाद भी T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड एक पायदान ऊपर चढ़कर 8वें नंबर पर पहुंचीं। न्यूजीलैंड की जेस केर पांच स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर आईं। ब्री इलिंग छह पायदान ऊपर पहुंचकर 23वें और नेंसी पटेल पांच स्थान ऊपर चढ़कर 35वें नंबर पर पहुंचीं। बैटर्स रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बैटर्स को फायदा सिडनी में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बावजूद न्यूजीलैंड की बैटर्स को बड़ा हुआ। मैडी ग्रीन तीन पायदान ऊपर चढ़कर 34वें और जॉर्जिया प्लिमर 13 स्थान ऊपर चढ़कर 48वें नंबर पर पहुंचीं। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बल्लेबाज बेथ मूनी दुनिया की नंबर-1 T20I बल्लेबाज बनी हुई हैं। ODI रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को फायदा ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट एक पायदान ऊपर चढ़कर ODI गेंदबाजों में चौथे नंबर पर पहुंचीं। उनकी साथी एलिस पेरी ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंचीं। ODI ऑलराउंडरों की रैंकिंग में वह 14 पायदान ऊपर चढ़कर 25वें नंबर पर आईं। सीरीज के आखिरी मैच में नाबाद अर्धशतक लगाने वाली एनाबेल सदरलैंड ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंचीं। ---------------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User