साई किशोर की हैट्रिक से तमिलनाडु जीता:उत्तराखंड को पारी और 66 रन से हराया, आखिरी 5 विकेट 10 रन पर गिरे

Oct 20, 2026 - 15:36
0
साई किशोर की हैट्रिक से तमिलनाडु जीता:उत्तराखंड को पारी और 66 रन से हराया, आखिरी 5 विकेट 10 रन पर गिरे
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे राउंड में मंगलवार (20 अक्टूबर) को तमिलनाडु ने उत्तराखंड को पारी और 66 रन से हरा दिया। बाएं हाथ के स्पिनर रविश्रीनिवासन साई किशोर ने हैट्रिक समेत 6 विकेट लिए। एस अजीत राम ने भी 4 विकेट झटके। उत्तराखंड ने पहली पारी में 134 रन बनाए थे। तमिलनाडु ने 313 रन बनाकर 179 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में उत्तराखंड की टीम 113 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके आखिरी 5 विकेट सिर्फ 10 रन पर गिर गए। उत्तराखंड की दूसरी पारी उत्तराखंड के लिए दूसरी पारी में देगा निश्चल ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। लक्ष्य रायचंदानी ने 19 और अवनीश सुधा ने 18 रन बनाए। कुणाल चंदेला ने 16, जगदीश सुचित ने 14 और मंयक मिश्रा ने 12 रन बनाए। सौरभ रावत, आदित्य रावत और देवेंद्र सिंह बोरा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जनमेजय जोशी बिना खाता खोले नाबाद रहे। साई किशोर की हैट्रिक साई किशोर ने उत्तराखंड की दूसरी पारी के 43वें ओवर में हैट्रिक ली। उन्होंने चौथी गेंद पर लक्ष्य रायचंदानी को आउट किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सौरभ रावत और छठी गेंद पर आदित्य रावत आउट हुए। साई किशोर ने आरव महाजन, जगदीश सुचित और देवेंद्र सिंह बोरा का विकेट भी लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User