दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:बहराइच में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश
बहराइच में बुधवार को होने वाले दुर्गा प्रतिमा महा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था समेत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए अन्य इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम-एसपी ने विसर्जन मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें। विसर्जन स्थल पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)