विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी देवर गिरफ्तार:शाहजहांपुर में घर में फंदे से लटका मिला था शव, पति समेत 4 के खिलाफ FIR
शाहजहांपुर में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे आरोपी देवर सागर राठौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हुसैनपुरा मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। 18 अगस्त को सलोनी ने की थी आत्महत्या देहरादून निवासी सलोनी ने 18 अगस्त को शाहजहांपुर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतका के पिता छत्रपाल सिंह ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। छत्रपाल सिंह के मुताबिक, बेटी की शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति शिवम राठौर और ससुराल के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज में प्लाट की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर सलोनी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और ताने दिए जाते थे। परिवार ने कई बार समझाने की कोशिश की मृतक के पिता ने बताया कि ससुराल वालों से कई बार बातचीत कर बेटी को परेशान नहीं करने के लिए समझाया गया था। इसके बावजूद कथित तौर पर सलोनी का उत्पीड़न जारी रहा। पिता का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पति समेत चार के खिलाफ FIR छत्रपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति शिवम राठौर, ससुर कमलेश, सास राजकुमारी और देवर सागर राठौर के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सागर राठौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)