वंचितों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना ही PM का संकल्प:केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बोले- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा सेतु शिविर अभियान

Sep 29, 2026 - 15:32
0
वंचितों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना ही PM का संकल्प:केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बोले- 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा सेतु शिविर अभियान
महराजगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा सेतु शिविर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा संकल्प के तहत मंगलवार को ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए गया था कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य उन लोगों तक सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जो अब तक किसी कारणवश इनसे वंचित रह गए हैं। पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को इस बार एक महीने तक विभिन्न सेवा कार्यों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के तहत कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, यही अभियान का उद्देश्य है। अंगदान करने का लोगों ने लिया संकल्प उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक जीवन में 25 वर्ष का नेतृत्व भी पूरा हो रहा है। पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने देश का नेतृत्व किया है। कार्यक्रम के दौरान अंगदान का संकल्प लेने वाले लोगों का आभार जताते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि अंगदान का संकल्प किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने अंगदान करने का संकल्प लेने वाले लोगों की सराहना की। चुनाव आयोग पर कांग्रेस-सपा के आरोपों पर साधा निशाना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर पंकज चौधरी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद के आरोप लगाए गए थे, लेकिन आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया कि निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। पंकज चौधरी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लगाए गए आरोपों पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User