वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, पुतला फूंका:बदायूं में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और निष्पक्ष जांच की मांग
बदायूं में वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को परशुराम चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध में पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे विरोध का हिस्सा रहा। तीन नेताओं के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला महासचिव मोरपाल प्रजापति और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने किया। ओमकार सिंह ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए पार्टी की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों पर अपनी बात रखी। मुन्ना लाल सागर ने कहा कि पारदर्शी चुनाव व्यवस्था और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। मोरपाल प्रजापति ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वोट चोरी और धांधली के लगाए आरोप प्रदर्शन के दौरान रजनी सिंह, सुनीता सिंह और उपासना चौहान ने भी चुनाव में कथित धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाए। कांग्रेस देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान प्रदर्शन में जाबिर जैदी, सतीश शाक्य समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)