वृंदावन में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव:14 दिन तक होगा प्रभु श्री राम की लीलाओं का मंचन, नारद मोह लीला देख भाव विभोर हुए भक्त
भगवान राधा कृष्ण की भूमि वृंदावन में शुक्रवार देर शाम से 14 दिवसीय रामलीला महोत्सव की शुरुआत हो गई। श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गणेश पूजन,मुकुट पूजन से हुआ। पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया। जिसे देख भक्त भाव विभोर हो गए और प्रभु श्री राम की जय जयकार करने लगे। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य किया पूजन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में श्री रंगनाथ जी के बड़ा बगीचा मैदान पर आयोजित रामलीला महोत्सव का शुभारंभ श्री गणपति पूजन से हुआ।जिसमें शास्त्रोक्त विधि से विघ्न विनाशक की आराधना कर स्वरूप मुकुट पूजन किया गया। महोत्सव के प्रथम दिवस भागवत प्रवक्ता डॉ संजय कृष्ण सलिल एवं पीपा द्वाराचार्य बलराम बाबा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सर्वप्रथम विघ्न विनाशक गणेश जी का पूजन अर्चन कर महोत्सव के सकुशल होने की प्रार्थना की। इसके बाद स्वरूप मुकुट पूजन किया गया। भगवान राम के चरित्र से लेनी चाहिए प्रेरणा पीपा द्वाराचार्य संत बलराम दास बाबा ने कहा कि भगवान राम का आदर्शमय अवतार लोगों के जीवन को बदलने की क्षमता रखता है। डॉ संजय कृष्ण सलिल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन चरित्र से हम सभी को सद्गुणों की प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रभु श्री राम की लीलाओं का मंचन केवल एक प्रदर्शन नहीं बल्कि उनके चरित्र को जीवन में आत्मसात करने की सीख देता है। श्री रामलीला कमेटी द्वारा जिस मर्यादित और परंपरागत तरीके से मंचन किया जाता है उसके लिए सभी पदाधिकारी साधुवाद के पात्र हैं। भगवान शिव ने कराया पार्वती जी को रामकथा का रसपान श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान के संचालक सौरभ द्विवेदी के आचार्यत्व में कलाकारों ने भगवान शिव द्वारा कैलाश पर्वत से भगवती पार्वती को श्री राम कथा का रसपान कराया। तदोपरांत नारद मुनि के मोह की लीला का सुंदर मंचन किया गया, जिसका भक्तों ने देर रात्रि तक जमकर आनंद उठाया।इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल, अध्यक्ष, , भीमसेन अग्रवाल, दशरथ गुप्ता, आकाश गोस्वामी, विशाल गर्ग,महामंत्री अनिल गौतम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दीक्षित, उपाध्यक्ष बंसी तिवारी संयोजक शुभम अग्रवाल, मधुमंगल शुक्ला, पारस अग्रवाल आशीष ठाकुर,लक्ष्मी नारायण निषाद, राजीव बंसल, पवन गौतम, गोविंद शर्मा, हिमांशु बंसल, आशीष अग्रवाल, देवेंद्र यादव,नीरज गौतम,अलौकिक शर्मा गोविंद खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)