यूपीआई फ्रॉड में पीड़ित के 99,999 रुपए लौटाए:भदोही पुलिस ने NCRP पोर्टल के जरिए रकम खाते में वापस कराई
भदोही में यूपीआई के जरिए हुए फ्रॉड में पुलिस ने पीड़ित के 99,999 रुपए उसके खाते में वापस कराए। पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
विनय बिंद, निवासी उगई का पुरा, थाना भदोही ने ऑनलाइन साइबर शिकायत दर्ज कराई थी। उनके साथ यूपीआई के जरिए धोखाधड़ी हुई थी।
साइबर हेल्प डेस्क थाना भदोही ने शिकायत और NCRP पोर्टल की जांच के बाद कार्रवाई की। MRM (कोर्ट रिलीजिंग ऑर्डर) पोर्टल के जरिए रकम खाते में वापस कराई गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने साइबर हेल्प डेस्क और साइबर थाने को धोखाधड़ी या सोशल मीडिया साइट के दुरुपयोग की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस ने सलाह दी है कि धोखाधड़ी होते ही 1930 पर शिकायत करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर ऐप डाउनलोड न करें और वर्क फ्रॉम होम या शेयर ट्रेडिंग से पहले पूरी जानकारी लें।
किसी अनजान व्यक्ति के पैसे मांगने पर जांच करें और खाते का बैलेंस देखें। किसी के बहकावे में न आएं। अनजान व्यक्ति से गलती से ट्रांजैक्शन होने पर पैसे खुद वापस न करें, बैंक के जरिए लौटाएं। अनजान नंबर से आई लिंक पर क्लिक न करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)