भदोही में छापेमारी कर दो बाल श्रमिक मुक्त कराए:'ऑपरेशन रक्षा' के तहत पुलिस ने कालीन केंद्रों व दुकानों पर की कार्रवाई
भदोही में गुरुवार दोपहर 3 बजे पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन रक्षा’ और ‘बचपन बचाओ अभियान’ के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की निगरानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना और श्रम विभाग की टीम ने रजपुरा चौराहे के कालीन बुनाई केंद्रों और दुकानों पर जांच की। अभियान का उद्देश्य जिले में बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति रोकना और लोगों को जागरूक करना था। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से बच्चों से काम न कराने को कहा। टीम ने 108, 112, 181, 1090, 1930, 1098 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही लोगों से बाल श्रम खत्म करने में सहयोग की अपील की। टीम में एएचटी प्रभारी निरीक्षक इंद्र भूषण यादव, महिला कांस्टेबल सुनीता यादव और चालक के साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी अवनीश त्रिपाठी, इंद्रजीत तिवारी और दीपक मौर्य शामिल थे। पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले में बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)