अलीगंज की हवा सबसे खराब:पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड, 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI यलो जोन में

Nov 20, 2026 - 08:54
0
अलीगंज की हवा सबसे खराब:पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड, 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI यलो जोन में
लखनऊ में सुबह हल्की धुंध के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया और तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इससे पहले गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार सुबह लखनऊ के सभी 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 168 दर्ज किया गया है। जबकि गुरुवार शाम 5 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी आंकड़ों में शहर का औसत AQI 154 (यलो जोन) में रिकॉर्ड किया गया था। सुबह के आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ के अधिकांश इलाके यलो जोन में बने हुए हैं, जबकि कुकरैल क्षेत्र की हवा सबसे साफ और ग्रीन जोन में दर्ज की गई है। वहीं, अलीगंज की हवा ऑरेंज जोन के साथ सबसे खराब हालत में है। शहर के अलग-अलग स्टेशनों का AQI केंद्रीय विद्यालय, अलीगंज: 217 (ऑरेंज जोन) * तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया: 183 (यलो जोन) * लालबाग: 199 (यलो जोन) * गोमती नगर: 174 (यलो जोन) * बी.आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी: 155 (यलो जोन) * कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1: 80 (ग्रीन जोन) पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब लखनऊ के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान के प्रभाव से 22 नवंबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड में बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद चल रही ठंडी और शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के कारण पिछले 72 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हवा में नमी घटने से सुबह के घने कोहरे से भी लोगों को राहत मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User