पंजाब के अबोहर में दीपावली पर बड़ा हादसा...
पंजाब के अबोहर की लक्कड़ मंडी स्थित सोम हार्डवेयर की दुकान में दीपावली की सजावट के दौरान भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका के बीच लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
दि राइजिंग न्यूज़ | अबोहर | 8 नवंबर 2026
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में दीपावली की सजावट के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शहर की लक्कड़ मंडी स्थित सोम हार्डवेयर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दीपावली के लिए लगाई गई सजावटी लाइटों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। दुकान से उठता धुआं और आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)