गोलगप्पे खाने के बाद करीब 150 बच्चे बीमार:दो गांवों के बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत

Nov 08, 2026 - 12:01
0
गोलगप्पे खाने के बाद करीब 150 बच्चे बीमार:दो गांवों के बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत
सिद्धार्थनगर के खेसरहा विकासखंड के पेड़ारी और कलनाखोर गांवों में गोलगप्पे खाने के बाद करीब 150 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत हुई। रविवार को कई बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी का इलाज स्थानीय डॉक्टरों के यहां चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार शाम एक व्यक्ति गांव में घूमकर फुल्की और गोलगप्पे बेच रहा था। कई बच्चों ने उससे गोलगप्पे खाए थे। रविवार से बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिला अस्पताल में भर्ती बच्चों में दिव्या (5), दीक्षा (8), सिद्धी (5), कार्तिक (2), बबीता (19), सरिता (18), अनीता (20), मीना (19), प्रिया (17) और शर्मीली (25) शामिल हैं। परिजनों का कहना है कि गांव में कई बच्चे बीमार हैं। एक परिजन के मुताबिक, करीब एक बस भरकर और बच्चों को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी है। ग्रामीणों के अनुसार, बीमार बच्चों की संख्या करीब 150 तक होने की आशंका है। हालांकि, सभी बीमार बच्चों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गोलगप्पे खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने से दूषित खाने की आशंका जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User