आगरा में संपत्ति के लिए खूनी खेल! सगे भाई ने पत्थरों से कुचलकर की हत्या!
आगरा के सुरेशनगर में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति की उसके सगे भाई और भतीजे द्वारा कथित तौर पर पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
दि राइजिंग न्यूज़ | आगरा | 19 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के आगरा में संपत्ति विवाद को लेकर रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के सुरेशनगर में एक व्यक्ति की उसके सगे भाई और भतीजे ने कथित तौर पर पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शाहिद के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल शाहिद को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, 17 नवंबर को शाहिद अपनी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान उनके भाई अफसर कुरैशी और भतीजे ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने उन पर पत्थरों से कई बार हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि परिवार में संपत्ति और आपसी विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। इसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।
मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सहायक पुलिस आयुक्त बजरंग प्रसाद के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)