आगरा में जमीन के विवाद में फायरिंग:जमकर चले लाठी-डंडे, एक युवक को लगी गोली

Nov 19, 2026 - 16:23
0
आगरा में जमीन के विवाद में फायरिंग:जमकर चले लाठी-डंडे, एक युवक को लगी गोली
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला कारे में गुरुवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हो गई। इसमें देवेंद्र उर्फ बंगाली पुत्र ऐदल सिंह के पेट में गोलियां लग गईं, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। बताया गया है कि देवेंद्र पक्ष का आगरा के दूसरे पक्ष से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। देवेंद्र पक्ष का कहना है कि दूसरा पक्ष दो बीघा जमीन पर कब्जा करना चाहता है। गुरुवार को वो जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे। जबरन फसल नष्ट कर दी। बाउंड्री लगाने का प्रयास करने लगे। देवेंद्र पक्ष ने इसका विरोध किया। दूसरे पक्ष की ओर से 50 से ज्यादा लोग थे। वो हथियार लेकर आए । पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई,और फायरिंग हो गई। गोली लगने से देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दूसरा पक्ष मौके से फरार हो गया। परिजन घायल को उपचार के लिए नामनेर स्थित एक हॉस्पिटल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User