1 दिसंबर से एक्सिस बैंक के ये नियम बदलेंगे, ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर!
एक्सिस बैंक ने 1 दिसंबर 2026 से बचत खाताधारकों के लिए मुफ्त नकद लेनदेन की सीमा चार से घटाकर तीन बार कर दी है। न्यूनतम शेष राशि नहीं रखने पर लगने वाले शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है।
दि राइजिंग न्यूज़ | भारत | 3 नवंबर 2026
एक्सिस बैंक ने अपने बचत खाता धारकों के लिए नकद जमा और निकासी से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगे। इसके तहत ग्राहकों को हर महीने मिलने वाली मुफ्त नकद लेनदेन की सुविधा चार बार से घटाकर तीन बार कर दी जाएगी। हालांकि, महीने में कुल एक लाख रुपये तक नकद लेनदेन की सीमा पहले की तरह बनी रहेगी। यह बदलाव घरेलू बचत, कृषि और एनआरआई ईजी एक्सेस सहित कुछ खातों पर लागू होगा।
इसके अलावा, बैंक ने न्यूनतम शेष राशि नहीं रखने पर लगने वाले अधिकतम मासिक शुल्क में भी बढ़ोतरी की है। अर्ध-शहरी शाखाओं में ईजी एक्सेस बचत खाते के लिए अधिकतम शुल्क 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये कर दिया गया है। एनआरआई ईजी एक्सेस खातों में भी कुछ शाखाओं के लिए शुल्क बढ़ाया गया है। हालांकि, वेतनभोगी ग्राहकों को न्यूनतम शेष राशि से जुर्माने में छूट मिलेगी। मुफ्त नकद लेनदेन की निर्धारित सीमा पूरी होने के बाद ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)