कौशांबी के 1.84 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी मिलेगी:अक्टूबर से दिसंबर तक सिलेंडर रिफिल कराने पर मिलेगा लाभ

Nov 03, 2026 - 18:47
0
कौशांबी के 1.84 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी मिलेगी:अक्टूबर से दिसंबर तक सिलेंडर रिफिल कराने पर मिलेगा लाभ
दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कौशांबी जिले के 1,84,064 लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों के लिए सब्सिडी वितरित की। अक्टूबर से दिसंबर तक सिलेंडर रिफिल कराने वाले पात्र परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। मंगलवार शाम 5:30 बजे उदयन सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा और निवर्तमान विधायक लाल बहादुर ने किया। कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना की 11 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से सब्सिडी के डमी चेक दिए गए। लखनऊ के लोकभवन सभागार में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उज्ज्वला योजना से महिलाओं को चूल्हे के धुएं से राहत मिली है। उन्होंने जल जीवन मिशन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का भी जिक्र किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की समस्याओं को समझते हुए उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए हैं। उन्होंने जनधन योजना, आयुष्मान कार्ड और आवास योजनाओं का भी जिक्र किया। मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थियों से सिलेंडर रिफिल कराकर सब्सिडी का लाभ लेने की अपील की। जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना के 1,84,064 लाभार्थी हैं। अक्टूबर से दिसंबर के बीच सिलेंडर रिफिल कराने वाले पात्र लाभार्थियों को सब्सिडी मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User