ओडिशा के चांदीपुर में प्रलय क्वासी बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट:500km दूर टारगेट तबाह किया; पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात होगी सबसे घातक कन्वेंशनल मिसाइल
DRDO ने मंगलवार को ओडिशा के चांदीपुर ITR / डॉ. APJ अब्दुल कलाम आइलैंड से प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। ये वही मिसाइल है जिसे क्वासी बैलेस्टिक कहा जाता है। DRDO की बनाई यह मिसाइल 500km तक की दूरी पर अलग-अलग लक्ष्यों के खिलाफ कई तरह के वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। टेस्टिंग से पहले 595km के दायरे का 'नोटम' (NOTAM) जारी किया गया था। साथ ही टेस्ट रेंज के 2km के दायरे में रहने वाले लोगों को वहां से हटा दिया गया था। क्वासी बैलिस्टिक मिसाइल क्या होता है आम बैलिस्टिक मिसाइल सीधे ऊपर जाकर फिर नीचे आती है, रास्ता पहले से पता चल जाता है। प्रलय लो-ट्रेजेक्टरी पर जाती है, बीच में ही दिशा बदल सकती है, टर्मिनल फेज में मैन्युवर करती है। इसलिए दुश्मन का एयर डिफेंस इसे इंटरसेप्ट नहीं कर पाता। इसे आर्मी और एयरफोर्स दोनों में शामिल किया जाना है। पाकिस्तान के साथ LoC पर ऐसे शॉर्ट रेंज, हाई प्रिसीजन हथियार गेम-चेंजर माने जा रहे हैं। इसके पहले कल ही DRDO ने इसी कोस्ट से VSHORADS (वैरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस) के भी 3 सफल टेस्ट किए थे। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)