साहित्य की सुगंध से महका कवि सम्मेलन:एमिटी इंटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

Nov 03, 2026 - 18:47
0
साहित्य की सुगंध से महका कवि सम्मेलन:एमिटी इंटरनेशनल स्कूल जगदीशपुर में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
अमेठी जनपद में जगदीशपुर के कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने के उद्देश्य से एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, जगदीशपुर में हिंदी विभाग ने यह आयोजन किया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने देशप्रेम, पर्यावरण संरक्षण, बाल जीवन, सामाजिक सरोकार, आध्यात्मिक चेतना एवं जीवन संघर्ष जैसे विषयों पर कविताओं का प्रभावशाली पाठ किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रखर गुप्ता एवं अंशिका चंद्रा ने निभाई। प्रधानाचार्या पूर्णिमा घोषाल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे उचित मंच प्रदान करना भी है। विद्यार्थियों ने देशप्रेम, पर्यावरण संरक्षण, बाल जीवन, सामाजिक सरोकार, आध्यात्मिक चेतना एवं जीवन संघर्ष जैसे विविध विषयों पर स्वरचित कविताओं का प्रभावशाली काव्य पाठ किया। देवांश ने ‘हम बच्चे हैं प्यारे’, साक्षी ने ‘हमारा अनमोल जीवन’, अदिति श्रीवास्तव ने ‘हमारे स्कूल के अध्यापक’, शगुन शुक्ला ने ‘यह संसार हमारा’, शौर्य प्रताप सिंह ने ‘बात किसी ने समझाई नहीं’, प्रमित त्रिपाठी ने ‘पर्यावरण मेरी आपकी पुकार’, अथर्व सिंह ने ‘भारत मेरी पहचान’, उन्नति पटेल ने ‘भारत की कथा’, शौर्य तिवारी ने भगवान नरसिंह पर आधारित कविता, अथर्व पांडेय ने ‘कुरुक्षेत्र की पुकार’, सर्वेश यादव ने ‘ओ कलियुग के अर्जुन’, हर्षित यादव ने ‘गिर जाना मेरा अंत नहीं’ तथा स्वास्तिका सिंह ने ‘मैं उत्तर प्रदेश’ शीर्षक से अपनी प्रस्तुतियां दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User