1 साल पहले जिसकी मौत हुई, BJP ने सदस्य बनाया:श्रम प्रकोष्ठ की प्रांतीय कमेटी की सूची में नाम शामिल
अंबेडकरनगर में भाजपा की श्रम प्रकोष्ठ की प्रांतीय कमेटी की सूची को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूची में दिवंगत रामसूरत मौर्य का नाम पदाधिकारी के रूप में शामिल किया गया है, जबकि उनके निधन को एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है। इस चूक के बाद संगठन के भीतर नामों के सत्यापन और जिला व प्रदेश स्तर के बीच समन्वय को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। निधन के बाद भी सूची में नाम शामिल रामसूरत मौर्य भाजपा के कार्यकर्ता और नेता रहे थे। उनका निधन हुए एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है। इसके बावजूद पार्टी की ओर से जारी श्रम प्रकोष्ठ की प्रांतीय कमेटी की सूची में उनका नाम शामिल कर लिया गया। इस मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि सूची जारी करने से पहले नामों और संबंधित लोगों की स्थिति का सत्यापन क्यों नहीं किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)