एसपी ने सक्सेना चौराहे से हनुमानगढ़ी तक पैदल गश्त की:महराजगंज में यातायात नियम तोड़ने पर सैकड़ों वाहनों पर कार्रवाई

Oct 31, 2026 - 22:37
0
एसपी ने सक्सेना चौराहे से हनुमानगढ़ी तक पैदल गश्त की:महराजगंज में यातायात नियम तोड़ने पर सैकड़ों वाहनों पर कार्रवाई
महराजगंज में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार रात करीब 9 बजे सक्सेना चौराहे से हनुमानगढ़ी तक पैदल गश्त की। इस दौरान यातायात नियम तोड़ने वाले सैकड़ों वाहनों पर कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। एसपी ने सड़क पर बेवजह वाहन खड़ा करने और यातायात में रुकावट डालने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी विजय गोंड और कोतवाली पुलिस बल मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User