शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप:परीक्षा में फेल करने की धमकी दी थी, आरोपी गिरफ्तार

Oct 31, 2026 - 23:27
0
शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप:परीक्षा में फेल करने की धमकी दी थी, आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी के शारदानगर इलाके में एक निजी कॉलेज के शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म करने और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। फेल करने की धमकी देकर दुष्कर्म का आरोप पुलिस के मुताबिक, इलाके के एक गांव की छात्रा वर्ष 2023 में निजी कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती थी। आरोप है कि शिक्षक रहमत अली सिद्दीकी ने उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी दी। छुट्टी के बाद वह छात्रा को एक अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर किया परेशान छात्रा का आरोप है कि शिक्षक वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। परेशान होकर उसने कॉलेज छोड़ दिया और दूसरे विद्यालय में दाखिला ले लिया। इसके बावजूद आरोपी वीडियो के जरिए उसे परेशान करता रहा। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के भाई को वीडियो दिखाया और उस पर बहन को उससे मिलवाने के लिए बुलाने का दबाव बनाया। 30 अक्टूबर को दर्ज हुआ मुकदमा परिजनों ने 30 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी तथा आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि छात्रा के बयान और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी शिक्षक को शनिवार, 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User