हमीरपुर ने मौदहा को छह विकेट से हराया:विधानसभा कप-2027 में श्याम मैन ऑफ द मैच बने

Nov 18, 2026 - 20:25
0
हमीरपुर ने मौदहा को छह विकेट से हराया:विधानसभा कप-2027 में श्याम मैन ऑफ द मैच बने
विधानसभा कप-2027 (महोबा-हमीरपुर) में बुधवार को हमीरपुर नगर पालिका की टीम ने मौदहा नगर पालिका को छह विकेट से हराया। मुकाबला गायत्री तपोभूमि खेल मैदान में हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मौदहा की टीम ने 12 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में हमीरपुर ने 10.3 ओवर में चार विकेट खोकर 133 रन बना लिए। श्याम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कपिल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और पंकज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया। विधानसभा कप के आयोजक और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मकसद महोबा और हमीरपुर की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उनमें प्रतिस्पर्धा व टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User