2 से 8 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल:तुला वालों को रुका पैसा मिलेगा, मिथुन को प्रमोशन की खबर और कुंभ वालों के ट्रांसफर के योग बनेंगे

Nov 02, 2026 - 06:41
0
2 से 8 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल:तुला वालों को रुका पैसा मिलेगा, मिथुन को प्रमोशन की खबर और कुंभ वालों के ट्रांसफर के योग बनेंगे
2 से 8 नवंबर के बीच तुला राशि वालों की रुकी पेमेंट टुकड़ों में मिल सकती है और बिजनेस में भाग्य पूरी तरह साथ देगा। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। धनु राशि वालों का कारोबारी टारगेट पूरा होने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। कुंभ राशि वालों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है और नौकरी में ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है। कन्या राशि वालों के लिए पूंजी निवेश और किसी महत्वपूर्ण काम की नींव रखने का समय बहुत अनुकूल है। वृष राशि वालों का कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, जबकि वृश्चिक राशि के युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा सप्ताह मेष - पॉजिटिव- जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया हर परिस्थिति में खुश रहने का तरीका बताएगा। आपका रहन-सहन और बातचीत का अंदाज लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। घर में किसी शुभ या मांगलिक काम की योजना बन सकती है। नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा काम लेने का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए काम के साथ पर्याप्त आराम भी जरूरी होगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। खर्चों पर भी नियंत्रण रखना जरूरी होगा। करियर- कार्यस्थल पर कर्मचारियों और स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। इससे काम में भी प्रगति होगी। निवेश से जुड़ी गतिविधियों की पूरी जानकारी लेने में पर्याप्त समय लगाएं। किसी नए काम में पैसा लगाने के लिए समय लाभदायक है। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का बोझ रहेगा। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंध और गहरे होंगे। हेल्थ- क्षमता से ज्यादा काम करने पर सेहत प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3 वृष - पॉजिटिव- अपनी योग्यता और कार्यक्षमता को निखारने के लिए सप्ताह बहुत अच्छा है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से राहत मिलेगी। दूसरे लोग क्या सोचेंगे, इसकी ज्यादा चिंता किए बिना अपने काम पर ध्यान देंगे तो नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। नेगेटिव- काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपनी योग्यता और क्षमता पर भरोसा रखें। अनजान लोगों पर विश्वास करने से परेशानी में पड़ सकते हैं। करियर- सप्ताह का ज्यादा समय कार्यस्थल पर देना बेहतर होगा और महत्वपूर्ण फैसले खुद लेना फायदेमंद रहेगा। कारोबारी जगह पर किसी बाहरी व्यक्ति की दखल कर्मचारियों के बीच फूट डाल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट समय पर पूरा होने से राहत मिलेगी। लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। विपरीत लिंग के किसी पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी अच्छी यादें ताजा करेगी। हेल्थ- मौसम का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 मिथुन - पॉजिटिव- कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना और रूपरेखा बना लें। इससे गलती होने की आशंका कम रहेगी। पारिवारिक और निजी गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। नेगेटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच जरूरी होगी। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। पैसों से जुड़े फैसले खुद लेना बेहतर रहेगा। इन मामलों में दूसरों पर निर्भर रहना ठीक नहीं होगा। करियर- ज्यादातर कारोबारी काम फोन और संपर्कों के जरिए पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कमीशन और फाइनेंस से जुड़े कामों में बहुत ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी होगा। हेल्थ- मौसम के कारण गले में इंफेक्शन और छाती से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9 कर्क - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपने आसपास हो रहे बदलावों और प्रकृति के संकेतों को समझने की कोशिश करें। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। जरूरत के समय आपको उचित समाधान भी मिलता जाएगा। धर्म-कर्म और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- परिस्थितियों को शांत मन से व्यवस्थित करना जरूरी होगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास परेशानी पैदा कर सकता है। बातचीत में नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। निवेश करने के लिए अभी सही समय का इंतजार करना बेहतर होगा। करियर- आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लोन और टैक्स से जुड़े मामलों में कुछ उलझनें आ सकती हैं। बिजनेस से जुड़े सरकारी मामले सुलझेंगे। ऑफिस में बॉस या वरिष्ठ अधिकारी से विवाद की स्थिति न बनने दें। लव- काम के साथ परिवार की देखभाल और सहयोग पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। इससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा। हेल्थ- ज्यादा काम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है और तनाव बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 सिंह - पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला लंबे समय से अटका है तो इस सप्ताह पूरा हो सकता है। चुनौतियों का पूरे आत्मविश्वास के साथ सामना करने में सक्षम रहेंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए खर्च बहुत सोच-समझकर करें। किसी करीबी रिश्तेदार से मामूली बात पर कहासुनी हो सकती है और इससे संबंध भी खराब होने की आशंका है। बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी किसी परेशानी के कारण तनाव हो सकता है। करियर- कारोबार के सभी काम व्यवस्थित तरीके से चलते रहेंगे। स्टाफ से जुड़ी छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते उनका समाधान भी हो जाएगा। बाहरी लोगों को अपने व्यक्तिगत कारोबारी मामलों में दखल न देने दें। नौकरीपेशा लोगों को अपना काम तय समय पर पूरा करना जरूरी होगा। लव- विपरीत लिंग के लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादा बनाए रखें, वरना वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है। हेल्थ- मौसम के कारण गले में इंफेक्शन, खांसी और जुकाम की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 6 कन्या - पॉजिटिव- पूंजी निवेश करने की योजना है तो इस सप्ताह उस पर तुरंत अमल करने के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण काम की नींव रखने के लिए भी यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। नेगेटिव- अपनी कमियों पर विचार करें और पुरानी गलती दोबारा न हो, इसका ध्यान रखें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई समस्या आने पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति से विचार-विमर्श करने पर सही समाधान मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ दूसरे विषयों पर भी ध्यान देना चाहिए। करियर- ज्यादातर कारोबारी काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे और सफलता भी मिलेगी। अपनी महत्वपूर्ण कारोबारी जानकारी दूसरों के साथ शेयर न करें, वरना कोई उसका फायदा उठा सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का बोझ आ सकता है। लव- घर में सुखद और सकारात्मक माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। हेल्थ- उमस भरे मौसम के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 4 तुला - पॉजिटिव- कहीं पेमेंट रुकी हुई है तो इस सप्ताह प्रयास करने पर वह टुकड़ों में मिल सकती है। इससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। सामाजिक गतिविधियों में बदलाव लाने के लिए किसी संस्था में आपका विशेष सहयोग रहेगा। वहां आपकी मौजूदगी भी खास तौर पर सम्मानजनक रहेगी। नेगेटिव- किसी दोस्त या रिश्तेदार से चल रहे विवाद का समाधान बहुत व्यवहार-कुशल तरीके से करें। गुस्सा और आवेश जैसी आदतों में सुधार लाना जरूरी होगा, वरना इसका नकारात्मक असर आप पर भी पड़ेगा। करियर- बिजनेस में भाग्य पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगा। कई काम अनायास ही बनते जाएंगे। फिर भी जल्दबाजी न करें और धैर्य से काम पूरा करें। नौकरीपेशा लोगों को कोई विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे कार्यभार बढ़ेगा। लव- पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे। परिवार के लोगों के बीच नजदीकी भी बनी रहेगी। हेल्थ- व्यवस्थित दिनचर्या और अच्छा रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी उत्तम रहेगा। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8 वृश्चिक - पॉजिटिव- युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से राहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण काम से पहले परिवार के लोगों की सलाह जरूर लें। अपने विकास और भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए इस समय थोड़ा अपने हित को प्राथमिकता देना भी जरूरी होगा। नेगेटिव- समय का सही प्रबंधन करें। किसी करीबी रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में आपके अपने काम अधूरे रह सकते हैं। युवाओं को गैरजरूरी प्रेम संबंध और मौज-मस्ती के कारण अपना समय खराब करके करियर से समझौता नहीं करना चाहिए। करियर- बिजनेस से जुड़ा कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसे सुलझाने के लिए समय अनुकूल है। इन महत्वपूर्ण मामलों को गंभीरता से आगे बढ़ाएं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। लव- परिवार में सुखद और खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। इन्हें समय रहते सुलझाना जरूरी होगा। हेल्थ- सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2 धनु - पॉजिटिव- सप्ताह काफी संतोषजनक रहेगा। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से मेलजोल तथा बातचीत होती रहेगी। उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। किसी की सलाह पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय अपने फैसले लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- अनुभवी लोगों और प्रकृति के साथ कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। हालांकि कड़ी मेहनत के बावजूद मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिल पाएंगे। किसी विवाद वाली स्थिति से खुद को दूर रखना बेहतर होगा। करियर- किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ कारोबारी रूप से जुड़ने की आपकी नीति सफल होगी। कोई महत्वपूर्ण टारगेट पूरा होने से आर्थिक स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी। अपने प्रयासों को और बढ़ाने की जरूरत रहेगी। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। विवाहेतर संबंध घर की सुख-शांति खराब कर सकते हैं। हेल्थ- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग- बसंती, भाग्यशाली अंक- 7 मकर - पॉजिटिव- आपकी कोशिशों से ज्यादातर काम योजना के अनुसार पूरे होते जाएंगे। परिवार का सहयोग और समय की अनुकूलता आत्मविश्वास बढ़ाएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव- शक और वहम की स्थिति आपके लिए ही परेशानी पैदा कर सकती है। समय के अनुसार व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी होगा। पड़ोसी या किसी दोस्त से नोकझोंक होने की भी आशंका है। करियर- प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील इस सप्ताह न करें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। यात्रा के दौरान अनजान लोगों से ज्यादा संपर्क न बढ़ाएं, क्योंकि कोई व्यक्ति आपको भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकता है। मार्केटिंग और लेनदेन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। लव- पारिवारिक समस्याओं को शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। विवाहेतर संबंध आपकी परेशानी और बढ़ा सकते हैं। हेल्थ- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1 कुंभ - पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। समय का सही उपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करेगा। मेहनत के निश्चित ही उत्तम परिणाम मिलेंगे। घर और बिजनेस दोनों जगह बहुत सोच-समझकर फैसले लेंगे। नेगेटिव- लोन या कर्ज लेने की योजना है तो पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। कानूनी मामलों में बहुत ज्यादा सावधानी की जरूरत होगी। बेहतर होगा कि फिलहाल इन्हें टाल दें। विद्यार्थियों को किसी विषय से जुड़ी परेशानी हो सकती है। करियर- बिजनेस में काम का बोझ बहुत ज्यादा रहेगा, लेकिन इसके नतीजे भी बेहतर मिलेंगे। आपकी प्रतिभा और योग्यता के मुताबिक मार्केट में रुतबा बना रहेगा। नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। नौकरी में ट्रांसफर की स्थिति भी बन सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और घर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में तनाव आ सकता है। हेल्थ- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। भाग्यशाली रंग- हरियाली हरा, भाग्यशाली अंक- 3 मीन - पॉजिटिव- मीडिया और संपर्कों के जरिए नई जानकारियां मिलेंगी और वे आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। अपनी चतुराई और समझदारी से किसी परेशानी से बाहर निकल पाएंगे। मानसिक रूप से भी सुकून बनाए रखने की कोशिश रहेगी। नेगेटिव- आर्थिक परेशानियां सामने आ सकती हैं। परिवार में आपसी तालमेल की कमी से नकारात्मक माहौल बन सकता है। इसका असर परिवार के लोगों की कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है, इसलिए घर की व्यवस्था संभालना जरूरी होगा। करियर- बिजनेस के विस्तार की योजनाओं को लागू करने से पहले अभी और जानकारी हासिल करें। कोई बड़ी कारोबारी डील फाइनल करते समय बहुत समझदारी और सूझबूझ की जरूरत होगी। दूर की पार्टियों या क्लाइंट्स से संपर्क बनेंगे। लव- जीवनसाथी की किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी होगा। इससे आपसी नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। हेल्थ- एलर्जी और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User