जौनपुर में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देता युवक गिरफ्तार:एमएड-बीएड का छात्र है, आधार और पैन कार्ड में अलग-अलग नाम मिले

Nov 02, 2026 - 08:08
0
जौनपुर में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देता युवक गिरफ्तार:एमएड-बीएड का छात्र है, आधार और पैन कार्ड में अलग-अलग नाम मिले
जौनपुर के केराकत स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में रविवार को PET परीक्षा के दौरान दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। वह देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महदेवा सिरसिरा गांव का रहने वाला है। आधार कार्ड और फोटो से खुली पोल थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि संतोष कुमार एमएड-बीएड का छात्र है और खुद भी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह गौतम कुमार की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। कक्ष निरीक्षक को उसकी पहचान और दस्तावेजों पर संदेह हुआ। जांच में सामने आया कि उसने अपना नाम गौतम कुमार बताया था, जबकि उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड पर संतोष कुमार नाम दर्ज था। उसकी फोटो भी परीक्षा के रिकॉर्ड में मौजूद फोटो से मेल नहीं खाई। मजिस्ट्रेट की जांच में हुई पुष्टि मामले की जानकारी मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने भी जांच की। दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने की पुष्टि होने पर संतोष को परीक्षा देने से रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया केराकत पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की शिकायत पर संतोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User