लोडर रोकने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप:संगठन के लोगों ने उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर जाम लगाया

Nov 02, 2026 - 08:08
0
लोडर रोकने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप:संगठन के लोगों ने उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर जाम लगाया
उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में गोवंश ले जाने की सूचना पर लोडर रोकने पहुंचे बजरंग दल के एक कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप लगा है। घटना के विरोध में संगठन के लोगों ने रविवार रात करीब 11 बजे उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम हटा लिया। बजरंग दल पदाधिकारी नितिन शुक्ल के मुताबिक, कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक लोडर में गोवंशी भरकर ले जाए जा रहे हैं। इस पर कुछ कार्यकर्ता गदनखेड़ा चौराहे पर पहुंचे और लोडर रोकने की कोशिश की। आरोप है कि चालक ने रफ्तार बढ़ाई और लोडर एआरटीओ कार्यालय के सामने एक घर के पास खड़ा कर दिया। भाजपा पदाधिकारी बताकर मारपीट का आरोप नितिन शुक्ल ने बताया कि इसके बाद कार्यकर्ता वैभव श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि घर से निकले एक युवक ने खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताया। इसके बाद उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक कार्यकर्ता से मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के दूसरे कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। विरोध में सड़क पर लगाया जाम मारपीट के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रविवार रात करीब 11 बजे उन्नाव-रायबरेली मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क पर यातायात रुक गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन पर हटाया जाम सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाया और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम हटा लिया गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User