गोरखपुर में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़खानी:मोबाइल छीनने का प्रयास, एक तरफा प्यार में हॉस्टल तक पहुंचा युवक

Nov 02, 2026 - 08:08
0
गोरखपुर में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़खानी:मोबाइल छीनने का प्रयास, एक तरफा प्यार में हॉस्टल तक पहुंचा युवक
गोरखपुर के शाहपुर इलाके में असुरन पुलिस चौकी के सामने शनिवार शाम पॉलिटेक्निक की छात्रा से छेड़खानी और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एकतरफा प्रेम में परेशान करने वाले युवक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की और उसका मोबाइल छीन लिया। छात्रा के शोर मचाने पर जुटी भीड़ को देखकर आरोपी मोबाइल फेंककर भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों के साथ शाहपुर पुलिस को तहरीर दी है। हॉस्टल में रहकर छात्रा करती है पढ़ाई हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा असुरन स्थित एक हॉस्टल में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करती है। आरोप है कि उसके गांव का ही एक युवक एकतरफा प्रेम में उसे परेशान करता है और रास्ते में आते-जाते छेड़खानी करता है। इससे परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। परिजनों की शिकायत पर 3 जून को हरपुर बुदहट थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। ढूंढते हुए हॉस्टल तक पहुंचा युवक इसके बाद छात्रा शहर में रहकर पढ़ाई करने लगी। आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद युवक उसकी तलाश करता रहा। शनिवार शाम छात्रा ऑनलाइन परीक्षा के लिए जरूरी कागजात की फोटो कॉपी कराने हॉस्टल से निकली थी। असुरन पुलिस चौकी के सामने स्थित दुकान से फोटो कॉपी कराने के बाद वह पैदल वापस लौट रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक से पहुंचे युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटने लगे। भीड़ को देखकर युवक मोबाइल फोन फेंककर भाग निकला। घटना से घबराई छात्रा ने फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद वह अपने पिता के साथ असुरन पुलिस चौकी पहुंची। वहां उसे बताया गया कि घटनास्थल उनके क्षेत्र में नहीं, बल्कि कौवाबाग पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। इसके बाद कौवाबाग पहुंचने पर शाहपुर थाने में प्रार्थना पत्र देने की बात कही गई। पीड़िता ने शाहपुर पुलिस को तहरीर दे दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User