आजमगढ़ में सपा सांसद के बेटे पर लगे गंभीर आरोप:नाबालिक ब्राह्मण की बेटी से मारपीट और अभद्रता, परिजनों ने की पुलिस से शिकायत

Nov 02, 2026 - 06:31
0
आजमगढ़ में सपा सांसद के बेटे पर लगे गंभीर आरोप:नाबालिक ब्राह्मण की बेटी से मारपीट और अभद्रता, परिजनों ने की पुलिस से शिकायत
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर पटवास गांव में टेंपो चालक और उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शराब के नशे में रास्ते में रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पिता को बचाने पहुंची नाबालिग बेटी के साथ भी मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मोहनपुर पटवास निवासी अरविंद तिवारी पुत्र स्वर्गीय नंदलाल तिवारी के अनुसार, एक नवंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपनी बेटी रक्षा तिवारी को टेंपो में बैठाकर घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के रास्ते में उन्हें रोक लिया गया। आरोप है कि लालगंज के सपा सांसद दरोगा प्रसाद के पुत्र मनोज सरोज ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगा। बीच बचाव करने पहुंची थी बेटी पिता को पिटता देख उनकी 12 वर्षीय बेटी रक्षा बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट की गई और उसके कपड़े खींचे गए। इस दौरान उसे चोटें भी आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने पिता-पुत्री दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से आहत अरविंद तिवारी ने देवगांव कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस पूरे मामले में देवगांव की पुलिस किस तरह की कार्रवाई करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User