23 नवंबर का राशिफल:मिथुन राशि की नौकरीपेशा महिलाओं को उपलब्धियां और तुला राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है

Nov 22, 2026 - 20:35
0
23 नवंबर का राशिफल:मिथुन राशि की नौकरीपेशा महिलाओं को उपलब्धियां और तुला राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है
सोमवार, 23 नवंबर को वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों को नौकरी या इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। मिथुन राशि की नौकरीपेशा महिलाओं को महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। मीन राशि के युवाओं को करियर में नया अवसर मिलने से राहत मिलेगी। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को अधिकारियों की ओर से कोई विशेष अधिकार मिल सकता है, जो फायदेमंद रहेगा। तुला राशि वालों को अचानक रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। सिंह राशि वालों के लिए नई कारोबारी पार्टनरशिप शुरू करने का अच्छा समय है। कुंभ राशि वालों के पॉलिसी या प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्रबल संभावना है। मकर राशि वालों को राजनीतिक संपर्कों से फायदा हो सकता है। कर्क राशि वालों को पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार महसूस होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। व्यस्तता के बावजूद दोस्तों और रिश्तेदारों के संपर्क में रहेंगे। जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान खुद निकालने की कोशिश करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ सामूहिक यात्रा की योजना बन सकती है। नेगेटिव- किसी गलत बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से विवाद बढ़ सकता है। सरकारी मामला चल रहा है तो उसमें विशेष सावधानी रखनी होगी। गुस्से और आवेश के कारण परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। बिना किसी खास वजह के किसी व्यक्ति से गलतफहमी होने की भी आशंका है। करियर- कारोबार में विशेष सावधानी रखनी होगी। शेयर बाजार और सट्टे जैसे कामों में निवेश नुकसानदायक हो सकता है। किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने से जांच की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों का किसी छोटी बात को लेकर बॉस या उच्च अधिकारियों से तनाव हो सकता है। लव- घर में आपसी तालमेल और मधुरता बनी रहेगी। युवाओं को गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय खराब करने से बचना होगा। हेल्थ- क्षमता से ज्यादा काम करने के कारण थकान बढ़ सकती है। स्वास्थ्य और मानसिक ऊर्जा पर ध्यान देना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1 वृष - पॉजिटिव- किसी सामाजिक गतिविधि में आपके विचारों को विशेष महत्व मिलेगा। इससे मान-सम्मान भी बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में पैसा लगाने की योजना है तो परिस्थितियां अनुकूल हैं। हालांकि इस बारे में गंभीरता से सोच-विचार करके ही आगे बढ़ना बेहतर होगा। नेगेटिव- घर में किसी बात पर तनाव हो सकता है। शांत तरीके से बातचीत करने से समस्या सुलझाने में मदद मिलेगी। किसी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। इस समय हर मामले में संभलकर चलना जरूरी होगा। करियर- पार्टनरशिप बिजनेस में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। मौजूदा कारोबार के साथ कुछ नए कामों में भी रुचि बढ़ेगी। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने होंगे। उनके बीच नाराजगी या मनमुटाव होने से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में चल रही समस्याएं दूर होंगी। गैरजरूरी प्रेम प्रसंगों के कारण परिवार और समाज में आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। हेल्थ- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखने की जरूरत होगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 मिथुन - पॉजिटिव- किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपको नई दिशा दे सकती है। धार्मिक और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों में समय बीतेगा। इससे मानसिक सुकून मिलेगा और अपने काम भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो आज उसका समाधान संभव है। नेगेटिव- किसी मुश्किल परिस्थिति में घबराहट के कारण फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। शांत रहकर समाधान तलाशने से जल्दी ही उचित नतीजे पर पहुंच पाएंगे। विरोधी परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें। करियर- बिजनेस की गतिविधियां धीरे-धीरे व्यवस्थित होती जाएंगी। हालांकि प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों को लेकर लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। कमीशन से जुड़े कामों में विशेष सावधानी रखनी होगी। नौकरीपेशा महिलाओं को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने के संकेत हैं। लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के लोगों के बीच आपसी प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। हेल्थ- बदलते मौसम के प्रतिकूल असर से स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 कर्क - पॉजिटिव- परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज सुधार महसूस होगा और ऊर्जा भी बढ़ेगी। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। ये फैसले सकारात्मक साबित होंगे। नेगेटिव- घर में किसी छोटी-सी बात पर बिना वजह तनाव हो सकता है। गुस्से के कारण मामला बढ़ने की आशंका है। परिवार में अच्छा तालमेल बनाए रखने के लिए वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग उपयोगी रहेगा। करियर- बिजनेस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दूसरों के साथ साझा करने से बचना होगा। कार्यस्थल के रखरखाव पर खर्च हो सकता है। नए काम के लिए बनाई गई योजनाओं पर पूरा ध्यान देने से प्रगति होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को अतिरिक्त काम के कारण परेशानी हो सकती है। लव- परिवार के साथ मनोरंजन या डिनर पर जाना यादगार रहेगा। साथ समय बिताने से आपसी रिश्तों में भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- गले में इंफेक्शन के कारण हल्का बुखार भी महसूस हो सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3 सिंह - पॉजिटिव- आज आपकी कुछ योजनाएं सफल होने वाली हैं। महत्वपूर्ण फैसले भावुक होकर लेने के बजाय व्यावहारिक सोच से लेना फायदेमंद रहेगा। युवाओं का ध्यान अपने करियर पर ज्यादा रहेगा। वे भविष्य को लेकर गंभीर और सतर्क रहेंगे। नेगेटिव- किसी नकारात्मक बात से आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में जल्दबाजी या घबराहट के कारण परेशानी बढ़ेगी। परिवार के बुजुर्गों से बातचीत और उनकी सलाह से सही फैसला लेने में मदद मिलेगी। करियर- बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नई पार्टनरशिप में काम शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों पर ऑफिस की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। राजनीति से जुड़ी गतिविधियों में उलझने से काम प्रभावित हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- तनाव और थकान से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6 कन्या - पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से नए अवसर मिलेंगे। कुछ लोग आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उन पर ध्यान दिए बिना मेहनत जारी रखने से सफलता जरूर मिलेगी। निजी और सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। नेगेटिव- किसी विपरीत परिस्थिति में गुस्सा या आवेश दिखाने से मामला ज्यादा बिगड़ सकता है। भाइयों के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका है। अपने कामों पर ध्यान बनाए रखने से गैरजरूरी तनाव कम होगा। करियर- कारोबार की व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। सहयोगियों और कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि कानूनी या निवेश से जुड़ी कुछ जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं को सुलझाने में किसी उच्च अधिकारी की मदद उपयोगी साबित होगी। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध और अच्छा तालमेल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। इससे पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। हेल्थ- स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। इस मामले में विशेष सतर्कता जरूरी होगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 तुला - पॉजिटिव- अचानक रुकी हुई पेमेंट मिलने या कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से तनाव दूर होगा। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ खराब हो चुके संबंध फिर मधुर होंगे। अपनी समझ और योग्यता के आधार पर फैसले लेने से सफलता मिलेगी। नेगेटिव- महत्वपूर्ण फैसला लेने में परेशानी हो तो किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी। आज यात्रा से सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद नहीं है। सरकारी मामला उलझा हुआ है तो उसमें फिलहाल राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। करियर- कामकाज में विशेष सावधानी और एकाग्रता रखनी होगी। छोटी-सी लापरवाही के कारण कोई बड़ा ऑर्डर निरस्त हो सकता है। इससे आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका है। इनकम टैक्स और सेल्स टैक्स से जुड़े कागजात तथा जरूरी काम पूरे रखना महत्वपूर्ण होगा। लव- परिवार का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकी और बढ़ेगी। हेल्थ- तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से पुराने मतभेद और समस्याएं सुलझेंगी। अपनी योग्यता और कार्यक्षमता दिखाने का भी अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए नौकरी या इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। नेगेटिव- जोखिम वाले कामों में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा। थकान और तनाव के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। मुश्किल परिस्थितियों में हिम्मत बनाए रखने और समाधान पर ध्यान देने से स्थिति बेहतर होगी। करियर- बिजनेस में मनचाहा मुकाम हासिल करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। नया कारोबार या काम शुरू करने की योजना है तो उसमें कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इन परिस्थितियों में धैर्य और हिम्मत रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच नजदीकी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान और रिश्ते की मर्यादा बनाए रखना जरूरी होगा। हेल्थ- समस्याओं के कारण तनाव और चिंता बनी रह सकती है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बातचीत करने पर मानसिक राहत मिलेगी और स्वास्थ्य में भी सुधार हो सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 धनु - पॉजिटिव- बच्चों की किसी उपलब्धि से खुशी और सुकून मिलेगा। घर के रखरखाव और बदलाव से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। अपनी समझदारी से किसी समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। इससे आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में सहयोग नहीं देने से घर की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। युवाओं को गैरजरूरी मौज-मस्ती में ज्यादा समय देने से बचना होगा। लापरवाही के कारण कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। करियर- बिजनेस में स्टाफ का उचित सहयोग मिलता रहेगा। हालांकि पार्टनरशिप कारोबार में आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना ठीक नहीं होगा। नौकरीपेशा लोगों का उच्च अधिकारियों से किसी बात पर तनाव हो सकता है। शांत तरीके से बातचीत करने से स्थिति संभालने में मदद मिलेगी। लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। हेल्थ- स्वास्थ्य और रोगों से बचाव की क्षमता बनाए रखने के लिए दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4 मकर - पॉजिटिव- आज खुद को ऊर्जा और उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे। पहले से बनाई गई योजनाओं को लागू करेंगे और इनके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। राजनीतिक संपर्कों के कारण फायदा हो सकता है। नेगेटिव- युवाओं को गैरजरूरी गतिविधियों में उलझकर करियर के महत्वपूर्ण अवसर खराब करने से बचना होगा। किसी अप्रिय घटना का मानसिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इससे चिंता और तनाव बढ़ने की आशंका है। करियर- कार्यस्थल पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप परेशानी पैदा कर सकता है। किसी व्यक्ति की नकारात्मक गतिविधि से काम का माहौल खराब होने की आशंका है। हालांकि आपके किसी खास प्रोजेक्ट पर उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन गतिविधियों पर भी ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। लव- परिवार के सभी लोगों के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम बना रहेगा। लव पार्टनर को उपहार देने से रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से परेशान लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सतर्क रहना होगा। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7 कुंभ - पॉजिटिव- निजी और आर्थिक मामलों में दोस्तों तथा परिवार की सलाह से महत्वपूर्ण फैसले लेने में आसानी होगी। करीबी लोगों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी में निवेश करने की प्रबल संभावना है। नेगेटिव- दोपहर बाद किसी कारण आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। लापरवाही के कारण कोई अच्छा अवसर हाथ से निकलने की आशंका है। अहंकार के कारण किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ विवाद बढ़ सकता है। यह विवाद गंभीर रूप भी ले सकता है। करियर- बिजनेस में आपकी नेतृत्व क्षमता और अच्छे मैनेजमेंट से सभी काम व्यवस्थित रहेंगे। महत्वपूर्ण फैसला लेते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी। नौकरीपेशा लोग ऑफिस की जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। स्टाफ का भी उचित सहयोग मिलेगा। लव- दांपत्य जीवन सुखद और मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट आने के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 मीन - पॉजिटिव- परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले को लागू करने के लिए समय बहुत अच्छा है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। किसी खास सभा या कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। युवाओं को करियर में नया मौका मिलने से राहत महसूस होगी। नेगेटिव- विरोधियों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहना होगा। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर विवाद की स्थिति बन सकती है। शांत और समझदारी से बातचीत करने पर समस्या सुलझाने में मदद मिलेगी। करियर- बिजनेस के काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे। मार्केटिंग और रुकी हुई पेमेंट वसूलने पर ज्यादा समय देना फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को उच्च अधिकारियों की ओर से कोई विशेष अधिकार मिल सकता है। यह नई जिम्मेदारी उनके लिए लाभदायक साबित होगी। लव- व्यस्तता के बावजूद जीवनसाथी और परिवार के लिए समय निकालने से आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। भावनात्मक नजदीकी भी बढ़ेगी। हेल्थ- बहुत ज्यादा काम के कारण थकान और तनाव हावी रह सकते हैं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User