कनाडा के गुरुद्वारे में भिड़े 2 गुट, पगड़ियां उतरीं:कमेटी पर कब्जे को लेकर टकराव; पहले बहसबाजी फिर एक-दूसरे को जड़े थप्पड़
कनाडा के गुरुद्वारों में प्रबंधक कमेटियों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले किचनर के बाद अब 22 नवंबर को हैमिल्टन स्थित गुरुद्वारा शहीदगढ़ साहिब में 2 गुटों के बीच थप्पड़ चले, धक्का-मुक्की हुई और पगड़ियां उतरीं। इस झड़प का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग एक-दूसरे के गले पकड़ते, थप्पड़ मारते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। इस घटना की पुष्टि खुद हैमिल्टन गुरुद्वारा शहीदगढ़ साहिब के बाबा तजिंदर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पहले सभी लोग आपस में मिलकर गुरु घर की व्यवस्था चलाते थे, लेकिन अब आपसी मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि बात मारपीट तक जा पहुंच गई। बाबा तजिंदर सिंह के अनुसार, गुरु घर के भीतर ही जूते-चप्पल चलने जैसे हालात बन गए, जो शर्मनाक हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे विवाद की मुख्य जड़ कमेटी पर कब्जा जमाने, चौधराहट और गोलक के पैसों का प्रबंधन है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… ये खबर भी पढ़े…. कनाडा के गुरुद्वारे में जूते पहनकर घुसी पुलिस, सिख युवती बोली- प्रबंधन कमेटी ने बुलाई कनाडा के एक गुरुद्वारे में स्थानीय पुलिस के जूते पहनकर घुसने से सिख संगत में रोष है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने आवाज उठाकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के रवैए पर सवाल उठाए हैं। ओंटारियो के किचनर शहर के एक गुरुद्वारे में घटी इस घटना को लेकर एक सिख युवती ने प्रबंधन कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)