बहराइच में चार BEO के कार्यक्षेत्र बदले:बीएसए ने अधिकारियों को नए ब्लॉक की जिम्मेदारी दी; अर्चना को चित्तौरा, नूतन को कैसरगंज भेजा
बहराइच के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने चार खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। कुछ अधिकारियों को नए ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अर्चना को चित्तौरा, नूतन को कैसरगंज भेजा जारी आदेश के मुताबिक, कैसरगंज की खंड शिक्षा अधिकारी अर्चना को चित्तौरा भेजा गया है। वहीं, नूतन जायसवाल को चित्तौरा से कैसरगंज भेजने के साथ महसी ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रामरूप को रिसिया, अखिलानंद राय को तजवापुर का प्रभार रामरूप को तजवापुर से रिसिया ब्लॉक भेजा गया है। वहीं, बलहा के खंड शिक्षा अधिकारी अखिलानंद राय को तजवापुर ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)