महाकाल ने निराकार से साकार रूप में दिए दर्शन:भस्म आरती में शनिवार को रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा का श्रृंगार

Nov 21, 2026 - 07:50
0
महाकाल ने निराकार से साकार रूप में दिए दर्शन:भस्म आरती में शनिवार को रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा का श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के पट खुलते ही गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर भगवान को हरि ओम का जल अर्पित किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का रजत ॐ, बिल्वपत्र मुकुट और रुद्राक्ष की माला से शृंगार किया गया। मस्तक पर त्रिपुंड और त्रिशूल के साथ डमरू, शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। सुगंधित पुष्पों की माला भी अर्पित की गई। भगवान गणेश, माता पार्वती और कार्तिकेय का पूजन करने के बाद भगवान महाकाल को फलों और मिष्ठान का भोग लगाया गया। कपूर आरती और नैवेद्य अर्पण के बाद महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भस्म आरती के दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User