जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:वीडियो सामने आया, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Nov 23, 2026 - 10:44
0
जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:वीडियो सामने आया, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
रायबरेली के ऐहार गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत पर सोमवार सुबह 8 बजे चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट का आरोप मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे अजबी गांव का है। मारपीट में महिलाएं भी शामिल थीं। सुमन ने आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर उनके पट्टीदारों ने उनसे मारपीट की। सुमन ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। राजस्व टीम को भी दी गई सूचना लालगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि सुमन की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला राजस्व विभाग से जुड़ा होने के कारण राजस्व टीम को भी सूचना दी गई है। कागजात के आधार पर मौके पर मामले का हल निकालने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User