जिस शहर में जाता उसी शहर में शादी:मुंबई का नरेंद्र शर्मा रिसार्ट मालिक बताकर युवतियों को जाल में फंसाता
गाजियाबाद कचहरी में हाथ में लगी हथकड़ी… और चेहरे पर मास्क। चेहरे पर हल्की सी घबराहट कि 3 महीने में जेल से आ जाउंगा। देखकर हर कोई अपराधी समझ सकता है। लेकिन मुंबई के रहने वाले 35 साल के नरेंद्र शर्मा की कहानी ही अलग है। कोर्ट में पेशी से पहले ही एक युवती वहां पहुंचती है और पुलिस और वकीलों को अलग अलग शादियों के फोटो दिखाती है। युवती रोते हुए कहती है कि इसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है, एक नहीं बल्कि यह नरेंद्र शर्मा 15 शादी कर चुका है, कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद का उनकी आबरु से खेला है। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना पुलिस ने 15 शादी करने वाले नटवरलाल नरेंद्र शर्मा को रविवार शाम पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। युवती बोली एक महीने तक फ्लैट में रखा मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बीएड की पढ़ाई की, इस समय युवती गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रह रही है। पीड़िता ने बताया कि जीवन साथी एप पर मैंने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। 1 जुलाई 2025 को मेरठ में मुंबई निवासी नरेंद्र शर्मा मिलने आया था। जिसने बताया कि हमारा परिवार राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है। 30 साल से हम मुंबई में रह रहे हैं। पिता ब्रहमप्रकाश शर्मा सीए हैं। पीड़िता ने बताया कि शादी के एक सप्ताह बाद ही मुझे शक होने लगा कि यह चोरी छिपे लड़कियों से वीडियो कॉल पर बात करता है। मेरे सामने हमेशा अपना मोबाइल स्विच आफ रखता था। शादी और उलटा लाखों रुपये हड़पे 26 साल की पीड़िता ने बताया कि नरेंद्र ने बताया कि गोआ में रिसार्ट हैं और खाटू श्याम में 5 होटल हैं। मुझे दहेज नहीं चाहिए और ऐसी लड़की चाहिए जो गरीब घर की हो। इसके बाद हमारा परिवार आरोपी के झांसे में आ गया। शादी करके 18 लाख रुपये शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ऑनलाइन एकाउंट में ले लिए। बाद में पता चला कि दिल्ली में दूसरी युवती से शादी कर ली। जो गुरुग्राम में किराए का फ्लैट लेकर रह रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब मैं मुंबई में नरेंद्र के घर गई तो उसके पिता ने बताया कि मैंने नरेंद्र को संपत्ति से बेदखल कर रहा है। जहां पता चला कि वह पहले भी अलग अलग लड़कियों से शादी कर चुका है। अन्य युवतियों की भी जांच में जुटी पुलिस गाजियाबाद में रह रही युवती ने नंदग्राम पुलिस को 15 अलग अलग शादियों के फोटो पुलिस को दिए हैं। पुलिस नरेंद्र का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है कि उस पर कहां कहां मुकदमे दर्ज हैं। यदि अन्य युवतियों ने भी पुलिस को बयान दिया तो फिर नरेंद्र की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। शारीरिक सम्बंध बनाकर ब्लैकमेल पीड़िता ने बताताया कि जब मैंने विरोध करते हुए कहा कि तुम और भी लड़कियों से शादी कर चुके हैं तो बंधक बनाकर मारा पीटा और जबरन रेप किया। जिसके बाद जान से मारने की धमकी दी गई। 21 मई 2026 को पीड़िता ने नंदग्राम थाने में नरेंद्र शर्मा निवासी निवासी रुनवाल पार्क सिंधी सोसायटी मुंबई के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि नरेंद्र ने धोखे से अश्लील फोटो वीडियो बना रखे हैं। जो पुलिस से शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी देता था। शारीरिक सम्बंध बनाकर आरोपी वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)