शोपियां में लश्कर के 3 आतंकी ढेर, तस्वीरें और पहचान जारी
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 13 मई 2025 । जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भारतीय सेना ने ऑपरेशन "केलर" के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए आतंकियों की पहचान और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली। 13 मई 2025 ।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में भारतीय सेना ने ऑपरेशन "केलर" के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए आतंकियों की पहचान और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।
13 मई 2025: ऑपरेशन की शुरुआत
भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को 13 मई को खुफिया जानकारी मिली थी कि शोपियां के शोकल केलर क्षेत्र में आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च और विनाश अभियान शुरू किया।
ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने भारी गोलीबारी की, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भीषण मुठभेड़ के बाद तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
ढेर हुए आतंकी – पूरी जानकारी
1- शाहिद कुट्टे
-
निवासी: हीरपोरा, शोपियां
-
पिता का नाम: मोहम्मद यूसुफ कुट्टे
-
लश्कर में शामिल: 8 मार्च 2023
-
आपराधिक गतिविधियां:
-
डेनिश रिसॉर्ट फायरिंग में शामिल (2 जर्मन पर्यटक घायल)
-
बीजेपी सरपंच की हत्या (18 मई 2024)
-
टीए जवानों की हत्या (3 फरवरी 2025, कुलगाम)
-
2- अदनान शफी डार
-
निवासी: वंडुना मेलहोरा, शोपियां
-
पिता का नाम: मोहम्मद शफी डार
-
लश्कर में शामिल: 18 अक्टूबर 2024
-
आपराधिक गतिविधियां:
-
गैर स्थानीय मज़दूर की हत्या, वाची शोपियां
-
BA तक पढ़ा हुआ, मजदूरी करता था
-
उम्र: 21 वर्ष
-
3- तीसरे आतंकी की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन वह भी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा कट्टर आतंकी था।
पहलगाम हमले के बाद शुरू हुई थी कार्रवाई
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के ठिकानों और घरों पर सख्त कार्रवाई शुरू की थी। शाहिद और अदनान के घर तोप और बुलडोज़र की कार्रवाई में गिरा दिए गए थे। अब दोनों को मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है।
सेना की ओर से बताया गया है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी कर ली गई है।
सख्त संदेश: आतंकवादियों को छोड़ा नहीं जाएगा
भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन केलर इसी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत आतंकवादियों की पहचान कर उन्हें निष्क्रिय किया जा रहा है।