राहुल गांधी के बयान पर संजय राउत का पलटवार, बोले- ऐसी भाषा क्यों इस्तेमाल हो रही इस पर सोचे बीजेपी
राहुल गांधी के विवादित बयान पर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नेताओं द्वारा ऐसी भाषा इस्तेमाल किए जाने के पीछे की वजहों पर आत्मचिंतन होना चाहिए। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।