बिरयानी विक्रेता का कर्मचारी मालिक की पत्नी को लेकर फरार
दि राइजिंग न्यूज । ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिरयानी का कारोबार करने वाले एक युवक का कर्मचारी उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। ये मामला न सिर्फ व्यक्तिगत रिश्तों का उलझाव दिखाता है, बल्कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी गंभीर चिंता भी सामने लाता है।

तीनों रहते थे एक ही घर में
जानकारी के अनुसार, यह घटना चिपियाना गांव की है, जहां एक युवक बिरयानी का ठेला लगाता है। उसने अपने ठेले के संचालन के लिए एक युवक को काम पर रखा था, जो उसी के घर में किराए पर रह रहा था। इस घर में मालिक, उसकी पत्नी और कर्मचारी तीनों एक साथ रहते थे।
कुछ समय तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन 11 अप्रैल को ठेले पर काम करने वाला युवक मालिक की पत्नी को लेकर अचानक लापता हो गया। दोनों तीन दिनों तक गायब रहे, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
लौटने पर हुआ हमला
15 अप्रैल को जब युवक महिला को वापस घर छोड़ने आया, तभी उसके मालिक ने उसे देख लिया। गुस्से में आकर उसने अपने पिता के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। लाठियों से किए गए इस हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित युवक की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेले के मालिक और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।