फ्रांस और जर्मनी ने पाकिस्तानी एयरस्पेस से किया किनारा !
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली । 05 मई 2025 । भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। यूरोप की दो प्रमुख एयरलाइंस — फ्रांस की Air France और जर्मनी की Lufthansa — ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग बंद करने का फैसला किया है। इन कंपनियों ने कहा है कि अब वे अपने विमानों को पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान नहीं भराएंगी और वैकल्पिक रूट अपनाएंगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
दि राइजिंग न्यूज। नई दिल्ली । 05 मई 2025 ।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। यूरोप की दो प्रमुख एयरलाइंस — फ्रांस की Air France और जर्मनी की Lufthansa — ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उपयोग बंद करने का फैसला किया है। इन कंपनियों ने कहा है कि अब वे अपने विमानों को पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान नहीं भराएंगी और वैकल्पिक रूट अपनाएंगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बड़ी चोट पाकिस्तान को
पाकिस्तान ने हाल ही में भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया था, लेकिन अब उसे इसका उल्टा असर झेलना पड़ रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एयर फ्रांस और लुफ्थांसा ने पाकिस्तान के ऊपर से उड़ानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों एयरलाइंस ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है और कहा है कि वे स्थिति पर करीबी निगरानी बनाए रखेंगी।
दूसरे रास्ते से उड़ानें, खर्च और दूरी में बढ़ोतरी
लुफ्थांसा की दिल्ली आने वाली फ्लाइट LH760 को रविवार को लगभग एक घंटे अधिक उड़ान भरनी पड़ी क्योंकि उसे लंबा रास्ता लेना पड़ा। एयर फ्रांस ने भी अपनी उड़ान योजनाओं में बदलाव किया है, जिससे दिल्ली, बैंकॉक और हो ची मिन्ह सिटी जैसी डेस्टिनेशन पर फ्लाइट का समय बढ़ गया है।
इस फैसले से पाकिस्तान को ओवरफ्लाइट चार्जेस (हर फ्लाइट से मिलने वाली फीस) में भारी नुकसान होगा। एक अनुमान के मुताबिक, पाकिस्तान को रोजाना करीब 3 लाख डॉलर (लगभग ₹25 करोड़ रुपये प्रति महीने) का घाटा हो सकता है।
कौन-कौन सी एयरलाइंस बच रही हैं पाकिस्तान से?
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ब्रिटिश एयरवेज, स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस, और एमिरेट्स जैसी कंपनियों की उड़ानें भी पाकिस्तानी एयरस्पेस से बचते हुए देखी गई हैं। हालांकि इन कंपनियों ने अभी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।