संगम क्षेत्र में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

दि राइजिंग न्यूज।  प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब शास्त्री ब्रिज के पास स्थित परेड ग्राउंड में बने लल्लूजी टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

संगम क्षेत्र में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

दि राइजिंग न्यूज। 

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब शास्त्री ब्रिज के पास स्थित परेड ग्राउंड में बने लल्लूजी टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ


घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडे ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के लिए पानी की कई गाड़ियों को लगाया गया और लगभग तीन घंटे तक राहत कार्य चला


गोदाम में रखा था टेंट और लकड़ी का सामान

आग लल्लूजी टेंट हाउस के स्टोर रूम में लगी थी, जहां लकड़ी और टेंट का सामान रखा हुआ था। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पास के एक गोदाम में काम करने वाले राहुल नामक व्यक्ति ने दावा किया कि उसने सिलेंडर फटने जैसी तेज आवाज सुनी थी। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट मामले की जांच में जुटे हुए हैं।


महाकुंभ से जुड़ी है लल्लूजी कंपनी

गौरतलब है कि लल्लूजी एंड संस कंपनी को प्रयागराज में महाकुंभ, अर्धकुंभ और माघ मेलों में टेंट लगाने का जिम्मा सौंपा जाता रहा है। यह कंपनी पिछले 104 वर्षों से कुंभ के दौरान रेत पर तंबुओं का शहर बसाने का काम करती आ रही है।


किसी के घायल होने की खबर नहीं

हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। आग को फैलने से पहले ही नियंत्रण में ले लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।