भारत की मॉक ड्रिल से घबराया पाकिस्तान ! ISI हेडक्वार्टर पहुंचे शहबाज शरीफ
दि राइजिंग न्यूज। इस्लामाबाद । 06 मई 2025 । भारत में युद्ध की मॉक ड्रिल और सीमा पर बढ़ती सैन्य हलचल से पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को अचानक ISI हेडक्वार्टर का दौरा किया, जहां उन्हें मौजूदा सुरक्षा हालात और भारत के कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख, उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।
दि राइजिंग न्यूज। इस्लामाबाद । 06 मई 2025 ।
भारत में युद्ध की मॉक ड्रिल और सीमा पर बढ़ती सैन्य हलचल से पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को अचानक ISI हेडक्वार्टर का दौरा किया, जहां उन्हें मौजूदा सुरक्षा हालात और भारत के कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख, उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।
पूर्वी सीमा से खतरे पर चर्चा
पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, बैठक में शहबाज शरीफ को भारत की ओर से पूर्वी सीमा पर बढ़ते दबाव और पारंपरिक व हाइब्रिड खतरों से निपटने की तैयारियों से अवगत कराया गया। बताया गया कि भारत कभी भी नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
रक्षा मंत्री आसिफ की चेतावनी
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा,
"भारत कभी भी नियंत्रण रेखा के किसी हिस्से पर सैन्य हमला कर सकता है।"
उनका यह बयान उस समय आया है जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सुरक्षा के कई बड़े कदम उठाए हैं और सेना को खुली छूट दे दी है।
पाकिस्तान बढ़ाएगा रक्षा बजट
तनाव के माहौल में पाकिस्तान सरकार बजट 2025-26 में रक्षा खर्च में 18% की बढ़ोतरी करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक:
-
रक्षा बजट बढ़ाकर 2,500 अरब रुपये से अधिक किया जाएगा।
-
मौजूदा साल में यह राशि 2,122 अरब रुपये थी।
-
पिछले साल की तुलना में 2024-25 में पहले ही 15% का इज़ाफा किया गया था।
कर्ज और रक्षा बना सबसे बड़ा बोझ
2025-26 के संभावित बजट में:
-
कर्ज भुगतान के लिए 9,700 अरब रुपये का प्रावधान है — यह सबसे बड़ा खर्च है।
-
उसके बाद दूसरे नंबर पर रक्षा क्षेत्र का खर्च होगा।
PPP और PMNL में बनी सहमति
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के बीच हुई बैठक में बढ़ते भारत-पाक तनाव के चलते रक्षा बजट में वृद्धि पर सहमति बनी। PPP प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने आर्थिक टीम के साथ इस पर चर्चा की और बढ़े हुए बजट का समर्थन किया।
भारत की ओर से युद्ध की मॉक ड्रिल और सख्त रुख से पाकिस्तान में चिंता और रणनीतिक हलचल साफ दिख रही है। ISI की मीटिंग से लेकर रक्षा बजट बढ़ाने तक, पाकिस्तान हर स्तर पर संभावित सैन्य तनाव की तैयारी में जुट गया है।